April 20, 2026

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : कोरोना से माता-पिता खोने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी राज्य सरकार..और छात्रवृृृत्ति भी देगी

bhupeshh

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोविड के खिलाफ लड़ाई के दौरान एक ऐसा निर्णय लिया है। कोविड के निर्मम प्रहार के चलते जिन बच्चों का सब कुछ छीन गया है, अब छत्तीसगढ़ सरकार उनका संबल बनने जा रही है और न केवल उनकी शिक्षा का दायित्व उठायेगी बल्कि उनके भविष्य को संवारने की हर संभव कोशिश भी करेगी। सरकार की इस संवेदनशील पहल को अमली जामा पहनाया जाएगा छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के माध्यम से। यह योजना इस वित्तीय वर्ष से लागू की जाएगी।


इसे भी पढ़ें– छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर खाद्य मंत्री चौबे का बड़ा बयान : पूरी तरह से ख़त्म नहीं होगा लॉकडाउन

ऐसे बच्चे जिन्होंने अपने माता-पिता कोइस वित्तीय वर्ष के दौरान कोरोना के कारण खो दिया है, उन की पढ़ाई का पूरा खर्च अब छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी। साथ ही पहली से आठवीं तक के ऐसे बच्चों को 500 रुपयेप्रतिमाह और 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चों को 1000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति भी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। शासकीय अथवा प्राईवेट किसी भी स्कूल में पढ़ाई करने पर ये बच्चे इस छात्रवत्ति के लिये पात्र होंगे।

इसे भी पढ़ें– छत्तीसगढ़ लॉकडाउन ब्रेकिंग : इस जिले में 23 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन.. कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए लिया गया फैसला

इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है ऐसे बच्चे जिनके परिवार में रोजी-रोटी कमाने वाले मुख्य सदस्य की मृत्यु कोरोना से हो गई है, तो उन बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि यदि ये बच्चे राज्य में प्रारंभ किए गए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश हेतु आवेदन देते हैं तो उन्हें प्राथमिकता से प्रवेश दिया जायेगा और उनसे किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जायेगी।


You may have missed