April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर खाद्य मंत्री चौबे का बड़ा बयान : पूरी तरह से ख़त्म नहीं होगा लॉकडाउन

IMG_20210513_182112

रायपुर। खाद्य मंत्री रविंद्र चौबे का लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने लॉकडाउन पूरी तरह से ख़त्म नहीं होगा, अनलॉक को लेकर सभी जिलों के लिए निर्देश जारी किया जाएगा।


इसे भी पढ़े- लॉकडाउन ब्रेकिंग : बैठक के बाद लिया गया बड़ा निर्णय.. रायपुर सहित इन चार जिलों में लॉकडाउन में मिलेगी छूट.. सीएम ने कलेक्टरों को दी छूट देने की अनुमति

वहीं नवा रायपुर में नए विधानसभा समेत मुख्यमंत्री व मंत्रियों के निवास के निर्माण कार्यों के रोक पर रविंद्र चौबे ने कहा कि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सही निर्णय है। इससे कोरोना संकट से निपटने में मदद मिलेगी। एक हजार करोड़ के निर्माण कार्य पर सरकार ने रोक लगाई है। लेकिन दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार नए संसद भवन और पीएम आवास पर हजारों करोड़ खर्च कर रही है।

इसे भी पढ़े- छत्तीसगढ़ लॉकडाउन ब्रेकिंग : इस जिले में 23 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन.. कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए लिया गया फैसला

एपीएल टीकाकरण स्थगित होने पर मंत्री चौबे बोले कि अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। सभी को टीका लगाएंगे। छत्तीसगढ़ ने सीजी टीका एप लॉन्च किया है। इसके माध्यम से लोगों को जानकारी मिलेगी। केंद्र सरकार वैक्सीन उपलब्ध कराए। टीकाकरण बाधित नहीं होगा।

इसे भी पढ़े- BIG NEWS : रायपुर में खुलेआम चाकू और तलवार लहराने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार कर निकाला जुलुस

शराब बिक्री को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया था। कृषिमंत्री चौबे ने आज इस आरोप का करारा जवाब दिया है। मंत्री ने कहा कि रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में शराब की नदियां बहा दी थी। इसके लिए उन्हें केंद्र को पद्म सम्मान दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़े- मदिरा प्रेमियों का टूटा सब्र का बांध : ऑनलाइन डिलीवरी में हुई गड़बड़ी तो शराब दुकान में उमड़ पड़ी भीड़

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट करके कांग्रेस पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि टेस्टिंग के लिए लाइन, अस्पताल के लिए लाइन, ऑक्सीजन के लिए लाइन, इंजेक्शन, दवाई के लिए लाइन, वैक्सीन के लिए लाइन, बस दारू “ऑनलाइन”, यही है कांग्रेस की पहचान।

इसे भी पढ़े- BIG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने स्थगित की 10वीं और 12वीं की परीक्षा

ब्लैक फंगस को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में हम इसे फैलने नहीं देंगे। हम स्थिति को नियंत्रित कर लेंगे। सभी अस्पतालों को निर्देश जारी हुआ। छत्तीसगढ़ में ऐसे मामले नहीं बढे़ंगे।


You may have missed