April 18, 2026

Radhe Movie : फिल्म राधे ‘योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ के रिलीज होते ही लोगों ने इस तरह से जाहिर किया गुस्सा की ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा ये हैशटैग

radhe

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘राधे’ (Radhe) के रिलीज होते ही उसके खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं। ट्विटर पर हैशटैग ‘राधे फिल्म का बहिष्कार करो’ दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसका विरोध करने वालों में से कुछ को इसके हिंदू नाम से आपत्ति है, तो कुछ को सुशांत सिंह राजपूत की वजह से सलमान से नाराजगी है। वहीं हाल ही में इस फिल्म को लेकर ट्विटर पर बहिष्कर करने की मांग उठ रही है। जिसकी वजह से #राधे_फिल्म_का_बहिष्कार_करो हैशटैग के जरिए कई लोग पोस्ट करके बता रहे हैं कि वो इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग क्यों कर रहे हैं?


ये है ममला
दरअसल, सलमान खान की फिल्म राधे की रिलीज के बाद जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर उनके फैंस एक्साइटमेंट जाहिर करते दिखे वहीं दूसरी तरह #राधे फिल्म का बहिष्कार करो हैशटैग ट्रेंडिंग नजर आया। इस हैशटैग के साथ किए गए पोस्ट को देखें तो कोई यूजर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद बॉलीवुड पर नाराज दिख रहा है तो किसी को सलमान की ये फिल्म पसंद नहीं आई है। लोगों के ऐसे ताबड़तोड़ पोस्ट की वजह से ‘#राधे फिल्म का बहिष्कार करो’ ये हैशटैग ट्विटर की ट्रेंडिग लिस्ट में दिखा। यहां देखें लोग किस तरह के कमेंट कर रहे हैं-

https://twitter.com/itsHarshi_7/status/1392874117792100353?s=19

 


You may have missed