October 28, 2026

ससुर से ही इश्क लड़ा बैठी बहू ने ऐसे लगाया पति को ठिकाने, मामला जान हो जाएंगे हैरान

IMG_20210513_223100

जैसलमेर। राजस्थान से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। जहां अवैध प्यार के चक्कर में पड़कर महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला का अवैध संबंध किसी और से नहीं बल्कि ससुर के साथ ही था। और दोनों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।


पढ़िए पूरी खबर–
दरअसल मामला आसकन्द्रा गांव का है, जहां 10 दिन पहले हीरालाल मेघवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। पहले तो परिजनों ने हीरालाल की मौत को सामान्य बताकर अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन मृतक के छोटे भाई ने अपनी भाभी और पिता की काले करतूतों की लंका ढहा दी। मृतक के छोटे भाई ने नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्र से बाहर निकाल कर मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम करवाया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच में जुटी रही और हीरालाल की पत्नी और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि पहले पत्नी ने अपने पति को निंबू की शिकंजी में नींद की गोलियां मिलाकर उसे पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया। बाद में दोनों ने मिलकर हीरालाल को करंट देकर मार दिया। साथ ही दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अवैध संंबंध होने की बात भी कबूल की है।


You may have missed