June 3, 2026

Paresh Rawal : फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता परेश रावल का निधन की उड़ी सोशल मीडिया पर अफवाह

IMG_20210514_213311

मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों अलग ही उथल पुथल मची हुई है। दरसल मामला यह है की सोशल मीडिया पर फिल्मी सहित अन्य हस्तियों की मौत की झूठी खबरें फैलाई जा रही है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) की मौत की खबरें शेयर की गई है, जिसका स्क्रीनशॉट जमकर वायरल हो रहा है। इस बात की जानकारी खुद परेश रावल (Paresh Rawal) ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की है।


वहीं, वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि 14/05/2021 को सुबह 7: 00 बजे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा परेश रावल (Paresh Rawal) जी की मृत्यु हो गए। साथ में जलते दिए या मोमबत्ती के साथ श्रद्धांजलि दी गई है। इसमें लिखा है, अत्यंत दुख के साथ सूचित किया गया कि फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा परेश रावल जी हमारे बीच नहीं रहे। इस पोस्ट के साथ परेश रावल ने कॉमेंट किया है।

परेश रावल ( Paresh Rawal ) ने अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर वायरल पोस्ट की तस्वीर शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि गलतफहमी के लिए खेद है क्योंकि मैं 7 बजे के बाद सोया था


You may have missed