June 3, 2026

ब्लैक फंगस को लेकर राज्य सरकार का बड़ा ऐलान..प्रदेश के हर जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगी आवश्यक हर जरूरी दवाइयां

bhupeshh

रायपुर। कोरोना जैसे महामारी से अभी छुटकारा नहीं मिला था की एक और बीमारी ने दस्तक दे दी है। ब्लैक फंगस के रूप में इस बीमारी ने दस्तक दी है। जिसके बाद राज्य सरकार भी अलर्ट हो गई है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में ब्लैक फंगस के खतरों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। इस बीमारी के उपचार के लिए आवश्यक हर जरूरी दवा प्रदेश के हर जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगी।


इसे भी पढ़ें– CG NEWS : घर से वैक्सीन लगवाने गई महिला हुई देवर संग फरार, पति ने बेटे के साथ थाने पहुँच दर्ज कराई शिकायत

गौरतलब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में ब्लैक फंगस के संक्रमण होने की जानकारी को गंभीरता से लेते हुए इसके रोकथाम के लिए लगने वाली आवश्यक दवाएं पोसाकोनाजोल एवं एम्फोटेरसिन-बी औषधियों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता हर जिले में सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पहले ही दिए जा चुके है।

इसे भी पढ़ें– Paresh Rawal : फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता परेश रावल का निधन की उड़ी सोशल मीडिया पर अफवाह

जिसके परिपालन छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक द्वारा सभी जिलों में पदस्थ औषधि निरीक्षकों के माध्यम से सभी जिलों में औषधि पोसाकोनाजोल एवं एम्फोटेरेसिन-बी (समस्त डोसेज फाॅर्म, टेबलेट, सीरप, इंजेक्शन एवं लाइपोसोमल इंजेक्शन) की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

इसे भी पढ़ें– CG LOCKDOWN ब्रेकिंग : बिलासपुर के बाद अब इस जिले में 23 मई तक बढ़ा लॉकडाउन.. फल सब्जी और किराना दुकानों के खुलने का समय निर्धारित

खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक द्वारा औषधि निरीक्षकों को यह भी निर्देशित किया गया है, कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र के भीतर समस्त होलसेलर, स्टॉकिस्ट, सीएंडएफ से उक्त औषधियों की वर्तमान में उपलब्ध मात्रा की जानकारी प्रतिदिन प्राप्त करें और अपने क्षेत्र के सभी औषधि प्रतिष्ठानों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करें।


You may have missed