April 18, 2026

स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा या फिर कुछ और.. पुलिस ने छापामार कर 5 महिलाएं और 3 पुरुष को हिरासत में लिया

IMG_20210514_203124

फतेहाबाद। कोरोनाकाल में जहां एक ओर सभी चीजें बंद है तो वही फतेहाबाद (Fatehabad) में पुलिस को सूचना मिली की इस लॉकडाउन में स्पा सेंटर (Spa center) में संदिग्ध गतिविधियां चल रही है जिस पर पुलिस की टीम ने छापामार करवाई करके मौके से 5 महिलाओं सहित 8 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि 5 महिलाओं में स्पा सेंटर (Spa center) की संचालिका भी शामिल है। मामला फतेहाबाद के हुड्डा सेक्टर 3 का है।


पढ़िए पूरी खबर
इस बारे में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया था कि लॉकडाउन की वजह से जब सब कुछ बंद है, तो वहीं हुड्डा सेक्टर 3 में एक स्पा सेंटर (Spa center) अवैध रूप से चलाया जा रहा है। सूचना देने वाले ने यह संकेत भी दिया कि इस स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है।

इसे भी पढ़ें– Sex Racket Raipur : कोविड सेंटर के बाहर मिली महिला की लाश मामले में चौकाने वाला खुलासा.. लाॅकडाउन में अय्याशी, पार्टी, सेक्स और फिर काॅलगर्ल की मौत

इस सूचना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। शहर थाना प्रभारी और महिला थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर (Spa center) पर छापा मारा। यह स्पा सेंटर बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बना हुआ था। पुलिस ने जब छापेमारी की तो स्पा सेंटर (Spa center) का मेन शटर बंद था, जबकि अंदर लोग मौजूद थे। पुलिस ने काफी देर की मशक्कत के बाद स्पा सेंटर (Spa center) को खुलवाया और अंदर दाखिल हुई। स्पा सेंटर के अंदर हुई कार्रवाई से मीडिया को दूर रखा गया।

इसे भी पढ़ें– CG NEWS : घर से वैक्सीन लगवाने गई महिला हुई देवर संग फरार, पति ने बेटे के साथ थाने पहुँच दर्ज कराई शिकायत

कुछ ही देर बाद डीएसपी मौके पर पहुंचे और स्पा सेंटर (Spa center) से 5 महिलाओं, जिनमें एक स्पा सेंटर संचालिका भी शामिल है, सहित 8 लोगों को हिरासत लिया गया। पुलिस ने हालांकि सीधे तौर पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। मगर डीएसपी ने बताया कि उन्होंने इस स्पा सेंटर से 5 महिलाओं और 3 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।


You may have missed