June 3, 2026

Dhamtari Lockdown ब्रेकिंग : कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला..जिले में सभी दुकानों के खुलने और बंद करने का समय निर्धारित

IMG_20210504_205421

धमतरी। प्रदेशभर में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने घटाने का सिलसिला जारी है इसी बीच धमतरी जिले से खबर मिल रही है की जिले में 16 मई से सभी दुकानें खुलेगी। यह निर्णय कलेक्टर ने जिला प्रशासन, व्यापारी एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद लिया है।


इसे भी पढ़ें– CG NEWS : घर से वैक्सीन लगवाने गई महिला हुई देवर संग फरार, पति ने बेटे के साथ थाने पहुँच दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के मुताबिक सभी बाजार एवं दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोली जा सकेंगी। इस दौरान कोवीड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। वहीं शराब दुकानें भी खोली जा सकेंगी। सभी दुकानों को खोलने के संबंध में आदेश जारी होने के बाद डिटेल आ सकता है।

इसे भी पढ़ें– CG LOCKDOWN ब्रेकिंग : बिलासपुर के बाद अब इस जिले में 23 मई तक बढ़ा लॉकडाउन.. फल सब्जी और किराना दुकानों के खुलने का समय निर्धारित

बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने इससे पहले 11 अप्रैल से 26 अप्रैल तक धमतरी में पूर्ण लाकडाउन लगाया था। इसके बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी नहीं आने पर इसे फिर 5 मई तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद लाकडाउन की तारीख में एक बार और 15 मई तक इजाफा किया गया था, लेकिन अब लाकडाउन को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है।


You may have missed