July 21, 2026

CG NEWS : घर से वैक्सीन लगवाने गई महिला हुई देवर संग फरार, पति ने बेटे के साथ थाने पहुँच दर्ज कराई शिकायत

frara

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक मामला सामने आया है यहां महिला अपने देवर संग फरार हो गई। महिला घर से वैक्सीन लगवाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पीड़ित पति अपने 5 साल के बेटे के साथ थाने पहुंचकर पत्नी के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को उसका चचेरा भाई भगा ले गया है. मामला देवभोग थाना क्षेत्र के गोहेकेला गांव का है।


पढ़िए पूरी खबर-
पीड़ित ने पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक उसकी पत्नी 12 मई को सुबह 10 बजे वैक्सीनेशन के लिए घर से निकली थी उसके बाद वापस लौटकर नहीं आई। काम से लौटने के बाद पति ने उसे आस-पास ढूंढा, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। पीड़ित पति ने अपने चचेरे भाई (देवर) पर उसकी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में इसका उल्लेख किया है।

पढ़िए पूरी खबर-
पीड़ित पति के अनुसार 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उनका एक 5 साल का बच्चा भी है। अब उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। उसका चचेरा भाई उसे भगा ले गया है। जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी को ढूढने की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़े- CG लॉकडाउन ब्रेकिंग : अब इस जिले में 24 मई की रात 12 बजे तक बढ़ाया गया लॉकडाउन.. शाम 4 बजे तक इन दुकानों को मिली खोलने की छूट

देवभोग थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कर महिला की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही महिला का पता लगा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक ने अपने चचेरे भाई पर उसकी पत्नी को भगाने की शंका जाहिर की है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


You may have missed