देखे वीडियो: पुलिस की टीम ने नाव पर बैठकर लोगों से की अपील..नदी में न बहाएं शव, बल्कि करें दाह संस्कार
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की नदियों में शवों को बहाए जाने पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) और पीएसी की जल पुलिस को प्रदेश की सभी नदियों में गश्त के लिए लगाया जाए।


इसे भी पढ़ें– Sushant Singh Rajput : एक बार फिर नए अंदाज में नई स्टोरी के साथ रिलीज होगी फेमस शो पवित्र रिश्ता
ये पुलिस बल नौकाओं के जरिये पूरे प्रदेश की नदियों में गश्त कर यह सुनिश्चित करे कि नदियों में शव ना बहाए। राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि यदि जरूरी हो तो स्थानीय स्तर पर नदियों में शव बहाने वालों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाए।
इसे भी पढ़ें– CG NEWS : घर से वैक्सीन लगवाने गई महिला हुई देवर संग फरार, पति ने बेटे के साथ थाने पहुँच दर्ज कराई शिकायत
वही अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस की टीम नाव पर बैठक लोगों से अपील कर रही है कि वे गंगा नदी में शव को न बहाएं, बल्कि दाह संस्कार करें। पुलिस ने कहा कि अगर दाह संस्कार करने में असमर्थ हैं तो हमें सूचित करें, उसकी व्यवस्था की जाएगी।
#WATCH | Ghazipur: A police official makes announcement — "Please do not perform water burial of bodies into Ganga river, but cremate them. If any person is unable to bear expenses of cremation, please inform us. We will make arrangements." pic.twitter.com/cfdQrg7CTo
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 14, 2021
पुलिस ने कहा, “हमारी पुलिस टीम गंगा के तटों पर बराबर निगरानी कर रही है. यदि कोई गरीब असहाय है, उसके पास दाह संस्कार की व्यवस्था नहीं है तो वह स्वंयसेवी संस्थाओं को या हमलोगों को सूचित करे. समुचित व्यवस्था की जाएगी. किसी भी दशा में जल प्रवाह नहीं किया जाएगा.”

