LOCKDOWN BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में 30 मई तक बढ सकता है लॉकडाउन!
जगदलपुर। जिले में लंबे लॉक डाउन के पूरा होने की राह तकने वालों को झटका लग सकता है, मिल रही जानकारी के अनुसार 16 मई के बाद लॉक डाउन की अवधि 30 मई तक बढ़ाने की संभावना है।


ऐसे संकेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रीमंडलीय सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गई वर्चुवल बैठक से संकेत मिल रहे हैं। हालांकि उन्होंने जिलों के कलेक्टर्स को पूरी छूट दी है कि वे संपूर्ण लॉक डाउन के बजाए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने पर ध्यान दें, एक और बात पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ध्यान देने कहा है कि इस लॉक डाउन में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि सभी वर्गों का हित हो।

