RAIPUR ब्रेकिंग : अब रायपुर 17 मई से अनलॉक! रविवार को होगा टोटल लॉकडाउन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में फिर लॉक डाउन बढा दी गई है| वही राजधानी रायपुर में 17 मई से कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन में राहत दी जा सकती है। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक सभी व्यापार खोलने और रविवार को टोटल लॉकडाउन का निर्णय सरकार ने लिया है।


राज्य के जिन जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हुई है उन जिलों में सरकार व्यापार में छूट के साथ लॉकडाउन खोलने की तैयारी में है। CM भूपेश बघेल की व्यापारियों और सभी कलेक्टरों की बैठक के बाद इसके संकेत मिले हैं|
इसे भी पढ़े- LOCKDOWN BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में 30 मई तक बढ सकता है लॉकडाउन!
रायपुर और दुर्ग जिले में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है वहां पर 17 मई से हर दिन शाम 6 बजे तक के लिए सभी तरह व्यापार खोले और रविवार को टोटल लॉकडाउन का निर्णय सरकार ने लिया है।
इसे भी पढ़े- CG NEWS : घर से वैक्सीन लगवाने गई महिला हुई देवर संग फरार, पति ने बेटे के साथ थाने पहुँच दर्ज कराई शिकायत
बता दें इस दौरान सभी मॉल, स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक आयोजन पहले की तरह प्रतिबंधित रहेंगे। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि लॉकडाउन में छूट देने के पहले सरकार तय करे कि बाजारों में भीड़ इकट्ठी न हो वरना फिर से स्थिति बिगड़ सकती है।

