आज 14 मई का राशिफल : आज मिथुन राशि के जातकों को बरतनी है सावधानी वरना हो सकती है हानि
मेष राशि
आज के दिन मिलने वाली जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से पूर्ण कर पाएंगे, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद की मदद करने में सोच-विचार करना ठीक नहीं है, बल्कि क्षमतानुसार हर संभव मदद करना चाहिए। कर्मक्षेत्र की परेशानियाँ दूर होती नजर आएगी साथ ही कार्य करने में रूचि भी रहेगी।


वृषभ राशि
आज के दिन खुद में सकारात्मक और ताज़गी का अनुभव करने वाले हैं। यदि कई दिनों से किसी नकारात्मक आदतों को छोड़ने का प्लान किया है तो अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर इस ओर कदम उठाना चाहिए। ऑफिशियल कार्य को घर से ऑपरेट करना पड़ रहा हो,तो निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि ग्रहों के हिसाब से आपके आय में वृद्धि का समय चल रहा है।
मिथुन राशि
आज के दिन आर्थिक रूप से हानि होने की आशंका है, ऐसे में बहुत ही सावधानी रखनी होगी। व्यापारी वर्ग कार्य को बढ़ाने के लिए अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग कर पाने में असफल हो सकते हैं।
कर्क राशि
आज के दिन यदि संभव हो तो अधिकतर समय परिवार वालों के साथ व्यतीत करना चाहिए। अनावश्यक रूप से सार्वजनिक स्थानों में जाने से बचें। ऑफिस में टीम का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस पार्टनर के साथ आर्थिक मामलों में बहस होने की आशंका है, चल रही विपरीत परिस्थितियों में उनसे तालमेल बनाए रखने में ही समझदारी है। जिनका जन्मदिन है उन्हें परिवार से सरप्राइज मिल सकता है। मीठा बनाकर घर के मंदिर में भोग लगाए।
सिंह राशि
आज के दिन यदि छोटी-छोटी नकारात्मक बातों को महत्व नहीं देंगे तो कुछ समय बाद आप अच्छा फील करेंगे। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सपरिवार भजन-कीर्तन करें, सामान लेने की प्लानिंग कर रहें हैं तो लेना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
आज के दिन सुबह की शुरुआत पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन से करें। शिव परिवार की आराधना करना बेहद लाभकारी रहेगा। कर्मक्षेत्र में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम मिल सकते हैं, वहीं दूसरी ओर अपनी गलतियों को छुपाने के लिए झूठ का सहारा लेना मुश्किलों में डाल सकता है। खासकर बॉस के सामने ऐसी गलती न करें।
तुला राशि
आज के दिन भविष्य के लिए निवेश करना लाभकारी रहेगा, यदि घर में छोटी कन्या हो तो उसके लिए छोटा सा ही धन डिपॉजिट अवश्य करें। पुराने धन निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है, मुनाफे को योजनाबद्ध तरीके से इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा नुकसान भी हो सकता है।
वृश्चिक राशि
आज के दिन मानसिक शान्ति को ओर अधिक गौर करें तो वहीं दूसरी ओर जिनसे आपका विवाद चल रहा था आज पुनः बातचीत आरम्भ हो सकती है। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ नया कार्य करने व सीखने को मिलेगा। यदि आप सरकारी विभाग में कार्यरत हैं तो आज कुछ अधिक कार्य करना पड़ेगा। व्यापारी वर्ग सरकार के नियमों का पालन करेंगे तो उनको निश्चित रूप से लाभ होगा
धनु राशि
आज का दिन आपके प्रयासों से बिगड़ी परिस्थितियों में सुधार होगा, तो वहीं दूसरी ओर प्रोफेशनल लाइफ के तनावों का प्रभाव पारिवारिक जीवन में न आने दें। कार्य को बोझ न समझे बल्कि एंजॉय करते हुए उसे पूर्ण करें। व्यापारी वर्ग अपने गुणवत्ता वाले समान को ही वरीयता दें। अनावश्यक स्टॉक भी करने से बचना होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कठिन विषयों को याद करने की कोशिश कर सकते हैं।
मकर राशि
आज के दिन आपको भाग्य का सपोर्ट मिलेगा वहीं दूसरी ओर सोचे गए कार्य भी पूरे हो सकते है। ऑफिशियल कार्यों का भार आज अधिक रहेगा। वहीं मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है। जो लोग पैतृक व्यापार करते है उन्हें अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए योजना बनानी चाहिए। नर्सरी के विद्यार्थियों को अभिभावक लिखावट को ठीक करने में उनकी मदद करें। युवा वर्ग क्रिएटीव कार्य में फोकस करें, आज का दिन उत्तम है।
कुम्भ राशि
आज के दिन सुख-सुविधाओं के लिए कर्ज लेने से बचें। निर्णय लेते समय सजग रहें, क्योंकि वर्तमान में दिल से लिए गए फैसलों पर पछतावा हो सकता है। सामाजिक दायरा बनाए रखना है, इसके लिए सभी लोगों से फोन पर संपर्क बनाए रखें। ऑफिशियल कार्य यदि घर से कर रहें हैं तो सजगता से उसे पूरा करें।
मीन राशि
आज के दिन अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर देवी को हलवा पूरी का भोग लगाएं, और उनसे सभी के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करें। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस रखना है, क्योंकि मेहनत के पश्चात् ही कार्य सिद्ध होने की संभावनाएं हैं। व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने की नींव शुभ अवसर से प्रारंभ कर सकते हैं। युवाओं को महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। जिन विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था अब उनका पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।

