कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन ने दिखाया असर.. मामला आज 10 हजार से भी कम और मौत 200 के करिब
रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्त्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 9121 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। 12274 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। वही 195 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।


आज सबसे अधिक मामले रायगढ़ 721 से आएं है। उसके बाद रायपुर से 655 मरीज की पुष्टि की गई। वही अधिक मरीजों वाले कड़ी में तीसरे नंबर पर बलौदा बाजार है जहां से 622 मरीज की पुष्टि की गई। इसी तरह दुर्ग से 278, राजनांदगांव से 252, बालोद से 250, बेमेतरा से 144, कबीरधाम से 220, धमतरी से 196, महासमुंद से 296, गरियाबंद से 251, बिलासपुर से 433, कोरबा से 462, जांजगीर- चाम्पा से 583, मुंगेली से 445, जीपीएम से 230, सरगुजा से 472, कोरिया से 383, सूरजपुर से 535, बलरामपुर से 426, जशपुर से 394, बस्तर से 267, कोंडागांव से 100, दंतेवाड़ा से 69, सुकमा से 59, कांकेर से 295, नारायणपुर से 31, बीजापुर से 49, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल


