BIG NEWS : मुख्यमंत्री के भाई का कोरोना से निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) के छोटे भाई आशिम बनर्जी (Ashim Banerjee) का शनिवार को निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे। उनका इलाज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।


कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के अध्यक्ष ने ममता बनर्जी (MamtaBanerjee) के छोटे भाई आशिम बनर्जी (Ashim Banerjee) के निधन की खबर मीडिया को दी। उन्होंने कहा, आशिम बनर्जी(Ashim Banerjee) कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उनका इलाज पिछले एक महीने के चल रहा था। शनिवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार शनिवार को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जायेगा।

