June 3, 2026

छत्तीसगढ़ में जल्द ही मानसून देगी दस्तक, विभिन्न स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

badal

रायपुर। केन्द्रीय मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के अनुसार इस वर्ष भी देशभर में मानसून सामान्य रहने की संभावना है। जारी अनुमान के अनुसार नियमानुसार इस वर्ष भी मानसून समय पर एक जून को केरल तट में पहुचेगा। इसके बाद मानसूनी हवाएं तटवर्ती राज्यों को छूते हुए छत्तीसगढ़ में बस्तर के रास्ते 10 जून को प्रवेश करेंगी।


इसे भी पढ़े- RAIPUR LOCKDOWN : रायपुर में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने का आदेश जारी, देखे किन्हें मिली छूट और किन पर रहेगी पाबंदी

01 जून से 9 जून के मध्य प्री-मानसून वर्षा होने से प्रदेश के पहाड़ी एवं वनाच्छादित क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में इस साल 10 जून को मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े- BIG NEWS : मुख्यमंत्री के भाई का कोरोना से निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

मौसम विभाग ने बताया है 10 जून को जगदलपुर पहुंचने के बाद 15 जून को यह रायपुर पहुंच सकता है। देश में सबसे पहले मॉनसून केरल में पहुंचता है। इस साल इसके 31 मई को केरल पहुंचने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर अब भी गरज चमक के साथ बारिश व कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

इसे भी पढ़े- CG LOCKDOWN : रायपुर, दुर्ग, धमतरी सहित इन जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन..जाने कब से कब तक और किन्हें मिली छुट

15 जून को राजधानी रायपुर में मॉनसून की आमद हो सकती है। रायपुर में मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्रा ने कहा कि 10 जून को जगदलपुर पहुंचने के बाद मॉनसून के 21 जून को अंबिकापुर पहुंचने की संभावना है। उनका कहना है कि चक्रीय चक्रवाती घेरा विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन जारी है। इससे प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।


You may have missed