April 18, 2026

CG LOCKDOWN : रायपुर, दुर्ग, धमतरी सहित इन जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन..जाने कब से कब तक और किन्हें मिली छुट

lauk2

रायपुर। कोरोना के ग्राफ को देखते हुए एक बार फिर प्रदेशभर में लॉक डाउन बढ़ाया जा रहा है। राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलरामपुर, धमतरी, बिलासपुर व जशपुर में 23, 24 व 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब तक चार चरण के लॉकडाउन लगाया जा चुका है। जो 17 मई सुबह 6 बजे समाप्त होने जा रहा है।


इसे भी पढ़ें– RAIPUR LOCKDOWN ब्रेकिंग : रायपुर में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन..जाने किन्हें मिली छूट और किन पर होगा प्रतिबंध

जिसको लेकर कलेक्टरों द्वारा पांचवे चरण का लॉकडाउन लगाए जाने का खबर आना शुरू हो गया है। अब तक प्रदेश के 6 जिलों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टरों को 31 मई तक लॉकडाउन जारी रखने का आदेश जारी कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें– CG LOCKDOWN ब्रेकिंग : बिलासपुर के बाद अब इस जिले में 23 मई तक बढ़ा लॉकडाउन.. फल सब्जी और किराना दुकानों के खुलने का समय निर्धारित

हालांकि जिला कलेक्टरों के द्वारा एक-एक सप्ताह तक का ही लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। आगामी लॉकडाउन में दुकानों के खुलने व बंद होने के समय का खास ध्यान रखा जा रहा है। वहीं थोक कारोबारियों के लिए रात्रि व चिल्हर कारोबारियों के लिए शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

इसे भी पढ़ें– Madhuri Dixit Birthday : डॉक्टर बनने की ख्वाइस रखती थी माधुरी दीक्षित..लेकिन बनाई अपनी अलग पहचान

अनाज की थोक दुकानों को भी शाम 5 बजे तक कारोबार की अनुमति होगी। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को भी कारोबार की अनुमति मिलने जा रही है। होटल और रेस्टोरेंट से रात 10 बजे तक भोजन की होम डिलीवरी हो सकती है। खाने के आर्डर रात 9 बजे तक ही लिए जा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें– CG NEWS : घर से वैक्सीन लगवाने गई महिला हुई देवर संग फरार, पति ने बेटे के साथ थाने पहुँच दर्ज कराई शिकायत

सरकार ने स्कूल-कॉलेज और कोचिंग कक्षाओं को अभी नहीं खोलने का फैसला किया है। केवल परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स को छोड़कर किसी को हॉस्टल में रहने की अनुमति भी नहीं मिलेगी। विशिष्ट आदेश को छोड़कर सरकारी कार्यालय भी अभी बंद ही रखे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें– Paresh Rawal : फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता परेश रावल का निधन की उड़ी सोशल मीडिया पर अफवाह

सरकार ने पहले से चल रही रियायतों के अलावा स्थापित बाजारों को खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन इसकी दुकानें ऑड-ईवन आधार पर खुलेंगी। मतलब एक दिन 1, 3, 5, 7, और 9 नंबर की दुकानें खुलेंगी तो दूसरे दिन 2, 4, 6, 8, 10 नंबर की दुकान। सड़क के एक तरफ की दुकान एक दिन और सड़क की दूसरी ओर की दुकान अगले दिन खोलने का प्रयोग भी किया जा सकता है।


You may have missed