April 18, 2026

RAIPUR LOCKDOWN : रायपुर में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने का आदेश जारी, देखे किन्हें मिली छूट और किन पर रहेगी पाबंदी

ghadi

रायपुर। कोरोना के ग्राफ को देखते हुए एक बार फिर प्रदेशभर में लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। राजधानी रायपुर में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब तक चार चरण के लॉकडाउन लगाया जा चुका है। जो 17 मई सुबह 6 बजे समाप्त होने जा रहा है। जिसको देखते हुए रायपुर कलेक्टर डॉ.एस भारतीदासन लॉकडाउन के आदेश जारी कर दिए हैं।


इसे भी पढ़े- CG LOCKDOWN : रायपुर, दुर्ग, धमतरी सहित इन जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन..जाने कब से कब तक और किन्हें मिली छुट

रायपुर में 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। रायपुर में अब 31 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। हालांकि इस दौरान कई व्यापारिक गतिविधियों पर छूट रहेगी।

इसे भी पढ़े- सेक्स के अड्डे को बनाया गया कोरोना टेस्टिंग सेंटर और कॉल गर्ल्स कर रही कोरोना की जाँच, जाने कहा का है यह पूरा मामला

जारी आदेश में सुपर मार्केट, बाजार, सब्जी बाजार, मॉल, शो रूम, स्वीमिंग पुल, क्लब, सिनेमा हॉल, सैलून, ब्यूटी पार्लर बंद रहेगा। वहीं शराब दुकानें और बार भी अभी नहीं खुलेंगे। फल व सब्जी के थोक बाजार रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक खुलेंगे।

इसे भी पढ़े- CG NEWS : घर से वैक्सीन लगवाने गई महिला हुई देवर संग फरार, पति ने बेटे के साथ थाने पहुँच दर्ज कराई शिकायत

पान, ठेला, चौपाटी, चाट, समोसा गुपचुप व फास्ट फूड की दुकानें भी बंद रहेगी। होटल व रेस्टोरेंट से होम डिलेवरी होगी। ये वक्त सुबह 6 से रात 9 बजे तक होगा। आदेश के मुताबिक किराना, डेली निड्स, फल, सब्जी, अंडा, मछली, मांस अंडा, दूध शाम 5 बजे तक खोली जा सकेगी। बाजारों की दुकानें रविवार को छोड़ को एड और इवन नंबर सम व विषम नंबर के आधार पर शाम 5 बजे तक खुलेगी।


You may have missed