RAIPUR LOCKDOWN : रायपुर में अब ऑड इवन फॉर्मूले पर खुलेंगी दुकानें, रोड साइड के आधार का फार्मूला खारिज
रायपुर। रायपुर जिले में 31 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है, कलेक्टर ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। जिले में अतिरिक्त छूट के साथ लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इस अवधि में सभी स्थापित मार्केट भी खुल सकेंगे, ऑड और इवन फार्मूले पर दुकान खुलेंगे, ई-कॉमर्स को शाम 5 बजे तक डिलीवरी की छूट मिलेगी, दूध वितरण सुबह 6 से 11 और शाम 5 से 7.30 बजे तक होंगे। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा, बाकि दिन 5 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी।


आदेश के अनुसार- लॉकडाउन ढील को लेकर संशय खत्म हो गया है। रायपुर में ऑड इवन फॉर्मूले पर दुकानें खुलेंगी। रोड साइड के आधार का फार्मूला खारिज किया गया है। गोलबाजार, सराफा,कपड़ा बाजार सभी जगह एक दुकान छोड़ कर दूसरे दुकानदार अपनी शॉप खोल सकेंगे। यदि इस नियम का उल्लंघन हुआ तो दुकान सील कर दी जाएगी।
सरकार ने पहले से चल रही रियायतों के अलावा स्थापित बाजारों को खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन इसकी दुकानें ऑड-ईवन आधार पर खुलेंगी। मतलब एक दिन 1, 3, 5, 7, और 9 नंबर की दुकानें खुलेंगी तो दूसरे दिन 2, 4, 6, 8, 10 नंबर की दुकान। सड़क के एक तरफ की दुकान एक दिन और सड़क की दूसरी ओर की दुकान अगले दिन खोलने का प्रयोग भी किया जा सकता है।

