June 3, 2026

मानवता शर्मसार : चोरी के आरोप में दबंगों ने तीन बच्चों को निर्वस्त्र कर घुमाया, मामले में 6 युवक गिरफ्तार

IMG_20210516_201239

गया। मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां कुछ लोगों ने बच्चों को चोरी के आरोप में निर्वस्त्र कर घुमाया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया और वहीं इस मामले में पुलिस 6 युवकों को गिरफ्तार किया है।


पढ़िए पूरी खबर–
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बिहार के गया जिले के बोधगया का बताया जा रहा है। यहां, 3 नाबालिग बच्चों के साथ ज्यादती करने का केस सामने आया है। बोधगया में बैटरी चोरी कर लेने के आरोप में भीड़तंत्र ने तीन बच्चों को नंगा करके सड़कों पर घुमाया है। इस घटना के वक्त मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया और बाद में उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें– BREAKING NEWS : ऑलराउंडर जडेजा का कोरोना से निधन..अस्पताल में कराया गया था भर्ती

वायरल वीडियो बोधगया के भागलपुर मोहल्ले का बताया जा रहा है। यहां पर शनिवार को मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया। वायरल वीडियो से ज्ञात होता है कि इस शर्मनाक घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है। हैरानी कर देने वाली बात ये रही कि पुलिस को उस वक्त इस केस की भनक तक नहीं लगी।

इसे भी पढ़ें– सावधान : अगर आप ने भी लगवाया है कोरोना वैक्सीन तो सेक्स करते वक्त रखे ये सावधानी, वरना हो सकती है बड़ी समस्या

जानकारी के अनुसार इन तीनों बच्चों पर ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने का आरोप लगाया गया था। बीते कई दिनों से भागलपुर मोहल्ले में ई-रिक्शों की बैटरी की चोरी हो रही थीं।

इसपर भागलपुर मोहल्ले स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी के आधार पर तीनों किशोरों की पहचान की गई और लोगों ने तीनों किशोरों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की। जिसके बाद लोगों ने इनके कब्जे से ई- रिक्शों की 8 बैटरी बरामद कर लीं।


You may have missed