April 17, 2026

BIG NEWS : दर्शन करने मंदिर गए प्रेमी जोड़े को हैवानों ने बनाया बंधक, और प्रेमिका से किया सामूहिक दुष्कर्म

dushkarm

बीजपुर। बीजपुर थाना क्षेत्र से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां कुछ हैवानों ने मंदिर गए प्रेमी जोड़े को बंधक बनाया और युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।


पढ़िए पूरी खबर–
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंदूर के टोला धरतीडाड़ स्थित मोटकीपहाड़ी पर दर्शन करने गए एक प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर तीन युवकों ने कुल्हाड़ी के बल पर युवती से गैंगरेप किया।

इसे भी पढ़ें– सावधान : अगर आप ने भी लगवाया है कोरोना वैक्सीन तो सेक्स करते वक्त रखे ये सावधानी, वरना हो सकती है बड़ी समस्या

सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस की डायल 112 ने युगल जोड़ी को थाने लाकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार एक युवती अपने मंगेतर के साथ मोटकीपहाड़ी पर हनुमान का दर्शन करने शनिवार को गई थी। पूजा के बाद जब दोनों मंदिर के नीचे आए तो वहां पर तीन युवक थे। तीनो ने उन्हें पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर युवक के गर्दन पर कुल्हाड़ी लगा कर बंधक बना लिया।

इसे भी पढ़ें– BREAKING NEWS : ऑलराउंडर जडेजा का कोरोना से निधन..अस्पताल में कराया गया था भर्ती

तीनों ने युवती को पास के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि मंदिर के नीचे जंगली और सुनसान एरिया पड़ता है। तीनों आरोपी वहीं जंगल में लकड़ी काटने आए थे। वहां एकांत का लाभ लेकर तीनों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।


You may have missed