कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में आज 149 लोगों की कोरोना से मौत..तो 12 हजार 665 मरीजों ने दी कोरोना को मात..जाने जिलेवार आंकड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है. इसलिए JKC NEWS आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं. और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


प्रदेश में आज कोरोना के 6577 नये केस आये हैं, जबकि मौत का आंकड़ा 149 रहा है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में ये आंकड़े कम जरूर है, लेकिन मौत के आंकड़ों पर अभी चिंताएं बरकरार है। राजधानी में आज से दुकानें और बाजार खुली है, लिहाजा संक्रमण का भी खतरा बढ़ा है। प्रदेश में अभी एक्टिव केस 96 हजार 156 हैं। प्रदेश में आज 12 हजार 665 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।
मरीजों के जिलेवार आंकड़ों में सबसे ज्यादा केस कोरिया में 506 आये हैं, वहीं रायगढ़ में 499, जबकि कोरबा में 476, सूरजपुर में 486, बलरामपुर में 406, जशपुर में 402 नये मरीज आये हैं। दुर्ग से 171, राजनांदगांव से 162, बालोद से 146, बेमेतरा से 90 कबीरधाम से 162, रायपुर से 318, धमतरी से 184, बलौदा बाजार से 335, महासमुंद से 187, गरियाबंद से 137, बिलासपुर से 225, जांजगीर- चाम्पा से 363, मुंगेली से 179, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 179, सरगुजा से 336, बस्तर से 179, कोंडागांव से 74, दंतेवाड़ा से 78, सुकमा से 24, कांकेर से 182, नारायणपुर से 48, बीजापुर से 42, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल


