CG NEWS : सीआरपीएफ कैंप के विरोध में उतरे ग्रामीणों ने किया जवानों पर हमला, गोलीबारी में 3 लोगों की मौत
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में स्थापित नए कैम्प में गोलीबारी की खबरें आ रही है। इस गोलीबारी में 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण 4-5 दिनों से कैम्प के विरोध में डटे हुए थे।


पुलिस के मुताबिक लोगों ने जवानों पर हमला कर दिया, इसकी जवाबी कार्रवाई करने के दौरान तीन लोग की मौत हो गई है।
मामला जगरगुंडा थाना क्षेत्र के सिलगेर का है। मामले के बारे में बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने बताया कि- 12 अप्रैल को बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा कैंप की स्थापना की गई थी। ग्रामीण कैंप का विरोध करने के लिए डटे हुए थे।
कल रात ग्रामीण वहां से चले गये थे, इसके बाद आज दोपहर को फिर से बड़ी संख्या में लोग विरोध करने पहुंच गये। इस दौरान गोलीबारी हुई। गोलीबारी के बाद सर्चिंग करने पर तीन शव बरामद हुए हैं। तीनों शवों की शिनाख्ती की जा रही है। शिनाख्ती के बाद ही पुष्टि की जा सकेगी की शव ग्रामीणों के हैं या नहीं।
घटना के बाद घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। फ़िलहाल पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है।

