April 18, 2026

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : जारी हुआ 7 निरीक्षक और 2 उप निरीक्षक का तबादला आदेश

IMG_20210517_210010

जांजगीर। छत्तीसगढ़ में कोरोनाकाल के बीच पुलिस विभाग में तबादले किए गए है। जांजगीर जिले के एसपी ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। जिले के 7 निरीक्षक और 2 उप निरीक्षक का तबादला किया गया है। पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के दृष्टिकोण से यह ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में एसपी पारुल माथुर ने आदेश जारी किया है।


जारी आदेश के अनुसार अकलतरा टीआई जितेंद्र बंजारे को मुलमुला भेजा गया है, वहीं रूपक शर्मा को अकलतरा की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह नवागढ़ टीआई लखेश केंवट को बाराद्वार भेजा गया है, वहीं टीआई देवेश राठौर को नवागढ़ की कमान सौंपी गई है। हसौद और अड़भार चौकी के प्रभारी भी बदले गए हैं।


You may have missed