June 6, 2026

CG NEWS : सिटी कोतवाली अंतर्गत ट्रक ने मारी मोटर साइकिल चालक को टक्कर, हादसे में मोटर साइकिल चालक की मौके पर मौत

IMG_20210517_200944

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को ठोकर मार दी जिसके चलते मोटर साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। और वही ट्रक का हेलफार ट्रक में ही फंस गया जिसे घंटो बाद निकाला गया। वही मौके से ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।


पढ़िए पूरी खबर
सिटी कोतवाली अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर बनियागांव पेट्रोल पंप के ठीक सामने रविवार को एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही मोटर साइकिल चालक को ठोकर मार दिया, इस टक्कर में मोटर साइकिल चला रहे पुसावण्ड गांव का निवासी मन्नुराम नेताम उम्र 35 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घटना के बाद अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराते हुए पलट गई।

दुर्घटना के तत्काल बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, वहीं ट्रक का हेल्पर ट्रक में बुरी तरह से फंसा रह गया, जिसे कई घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय लोग, डायल 108, ट्रैफिक पुलिस व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है।


You may have missed