May 20, 2024

आज 17 मई का राशिफल : जानिए कैसे बीतेगा आज आपका दिन


मेष राशि – Mesh Rashi


आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रमित रह सकते हैं। इस स्थिति के कारण आप समय पर काम पूरा नहीं कर पायेंगे। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है।

वृषभ राशि – Vrishabha Rashi
आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते है। आपके लिये बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद होगी। इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन बहुत बढ़िया है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। बहुत दिनों से मन में छुपाकर रखी कोई बात आज अपने जीवनसाथी को बता सकते हैं।

मिथुन राशि – Mithun Rashi

ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है।

कर्क राशि – Kark Rashi
आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। आप धैर्य और संयम रखें. लंबित कार्य बनेंगे। वित्तीयपक्ष सुधरेगा। संतान के व्यवहारिक पक्ष पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। छात्र अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना विवाद हो सकता है। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें, इससे जो निष्कर्ष निकलेगा उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी।

सिंह राशि – Singh Rashi

आज आप दृढ़ निश्चय होकर पूरे लगन से अपने कार्यों को क्रियान्वित करेंगे, परिणाम सार्थक और सकारात्मक होगा। जीवन साथी के साथ थोड़ा समय बिताने, उसकी समस्यायों को ध्यान से सुनने और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने से संबंधों में प्रगाड़ता आएगी। आपके व्यक्तिगत जीवन में तनाव कम रहेगा और आप सामाजिक और पारिवारिक जीवन का पूर्ण आनंद उठा सकें। बच्चे सहयोग करेंगे, और माँ का आशीर्वाद मिलेगा।

कन्या राशि – Kanya Rashi

आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जायेंगे। रिश्तों में मजबूती बरकरार रहेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगा। किसी काम में सफलता मिलने से माता-पिता खुश होंगे।

तुला राशि – Tula Rashi
सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। उधार दिया गया पैसा आपको मिल सकता है। ऑफिस और बिजनेस में आपके लिए गए फैसले बड़ा फायदा देने वाले होंगे।

वृश्चिक राशि – vrishchik Rashi
आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा। नुकसानदायक कार्य करने से एक बार जरूर सोचें। शिक्षा क्षेत्र में आपके बहुत बड़े परिवर्तन आने वाले प्रेम जीवन के लिए आने वाले कुछ ही दिन बहुत ही खास रहने वाले है। कुछ लोगों को धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाना इस समय उचित नहीं है।

धनु राशि – Dhanu Rashi
आज व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। वरिष्ठों को खुश करना मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्रता ही आपकी सफलता की कुंजी है। कयासों के लिए समय ठीक नहीं है। आपको पारिवारिक जीवन में आज अशांति का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप खुद को असहाय महसूस कर सकते है। आज आपको ठंड या कुछ अन्य अवरोधक बीमारियों के खिलाफ अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है जो उपेक्षित होने पर जटिलताओं का कारण बन सकती हैं।

मकर राशि – Makar Rashi

आज आपको दूसरों से महत्वपूर्ण बात शेयर करने से बचना चाहिए। किस्मत का साथ मिलने में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्य में हाथ बटाने से आपको खुशी मिलेगी। समाज में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi

आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे। थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी।

मीन राशि – Meen Rashi

आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी। अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। हर काम में तरक्की करने में सफल हो सकते है। भागीदारों की तरफ से आपको अच्छी साझेदारी मिल सकती है। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। मित्रों के साथ अत्यधिक समय न बिताएं अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। राजनीतिक स्तर पर कुछ करना चाहते हैं तो, सामाजिक स्तर पर सक्रिय होना जरूरी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed