June 3, 2026

कोरोना ब्रे़किंग : 60 बंदरों को किया गया 14 दिनों के लिए क्वारंटीन, अब जानवरों पर कोरोना का कहर

banda

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से देश भर में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना की चपेट में आम आदमी से लेकर नेता अभिनेता तक आ चुके है। लेकिन अब कोरोना जानवरों पर कहर बनकर टूट पड़ा है। दिल्ली वन विभाग ने हाल ही में दक्षिणी दिल्ली में पकड़े गए करीब 60 बंदरों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया है।


इसे भी पढ़े- देवर करता था भाभी के साथ अश्लील बाते व हरकत, फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा की भाभी ने दर्ज कराई FIR

दरअसल, इन बंदरों को उन इलाकों से पकड़ा गया है, जहां कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आए हैं और वन विभाग ने एहतियात के तौर पर उन्हें अलग रखने के लिए ये कदम उठाया है, ताकि अभयारण्य के अन्य जानवरों में कोरोना का संक्रमण न फैल पाए।

इसे भी पढ़े- SEX RACKET : पुलिस ने छापा मारकर किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़..तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला को कराया गया मुक्त

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए इनमें से किसी भी बंदर में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। इन सभी बंदरों के एंटीजन टेस्ट किए गए, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

इसे भी पढ़े- Munmun Dutta : तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ‘बबीता जी’ की बढ़ी मुश्किलें, हरियाणा के बाद अब यहां हुआ FIR

वन विभाग की टीम ने इन बंदरों को तुगलकाबाद के पशु बचाव केंद्र (Animal Rescue Center) में क्वारंटीन किया है। इनमें से 30 बंदरों का 14 दिन का आइसोलेशन पूरा हो चुका है, जिन्हें अब असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य (Asola Bhati Wildlife Sanctuary) में छोड़ा जाएगा, जबकि बाकी के 30 बंदर अभी भी आइसोलेशन में ही हैं।

इसे भी पढ़े- Hale Daruwala : हेली दारूवाला की लेटेस्ट फोटोज हुई वायरल

साल 2018 में दिल्ली हाईकोर्ट को सौंपी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, असोला भाटी अभयारण्य (Asola Bhati Sanctuary) में करीब 2,500 बंदर हैं। असोला में पाए जाने वाले अन्य जंगली जानवरों में तेंदुए, नीलगाय, सियार और साही शामिल हैं।

 


You may have missed