June 3, 2026

Munmun Dutta : तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ‘बबीता जी’ की बढ़ी मुश्किलें, हरियाणा के बाद अब यहां हुआ FIR

IMG_20210519_110057

पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ) पिछले 13 सालों से लोगों को हंसाते हुए आ रहा है। शो के हर एक किरदान ने दर्शकों के दिल में अपनी स्पेशल जगह बना रखी है। इसी बीच इन गिरदारों में से एक बबीता जी ( Babita ji ) का क‍िरदार न‍िभाने वालीं एक्‍ट्रेस मुनमुन दत्ता ( Munmun Dutta ) अपने एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मुनमुन ( Munmun Dutta ) के एक वीडियो के चलते वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं और कई सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।


वही अब दलित समाज के ऊपर टिप्पणी को लेकर हरियाणा राज्य के हिसार के बाद अब मध्यप्रदेश के इंदौर के अजाक थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। अजाक थाने में उसके खिलाफ दलित समाज के बारे में कथित टिप्पणी को लेकर एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

इसे भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आएंगी दया बेन, असित मोदी ने दिया ये जवाब

 

बता दें कि कुछ दिनों पहले अभिनेत्री बबीता उर्फ मुनमुन दत्ता के द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया था। वीडियो में दलित समाज के खिलाफ टिप्पणी के आरोप उन पर लगे हैं। वीडियो में कथित टिप्पणी को लेकर दलित समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन कर अभिनेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग रखी थी। समाज की शिकायत पर उसके खिलाफ अजाक थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले को लेकर 12 मई को दलित समाज के पदाधिकारियों ने आईजी से मुलाकात कर शिकायत की थी। बताया जाता है कि इस मामले में समाज और लोगों के विरोध के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी। वहीं आपित्तजनक पोस्ट को भी इंस्ट्राग्राम से हटा दिया गया है।


You may have missed