Sidnaaz के सभी प्रशंसकों के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी : एक्ट्रेस शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी ‘Sidnaaz’ ने बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में नजर आने के बाद शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) टीवी इंडस्ट्री (Tv industry) का एक बड़ा नाम बन चुकी है। उन्होंने बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में रहते हुए अच्छी खासी पापुलैरिटी (Papularity) हासिल की है।



बता दें कि बिग बॉस की प्रतियोगी रह चुकी शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) को पंजाब की कैटरीना कैफ (Katrina Kaif of Punjab) भी कहा जाता है। शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) के चाहने वाले की संख्या ना सिर्फ पंजाब में बल्कि देश के हर कोने में है।

अभिनेत्री शहनाज गिल ने मंगलवार, 18 मई को अपने इंस्टाग्राम पर ‘सिडनाज’ के सभी प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी साझा की। अपने स्टोरीज़ सेक्शन में, गिल ने प्रशंसकों को बताया कि हैशटैग ‘सिडनाज़’ को लेकर फोटो-शेयरिंग एप्लिकेशन पर 5M पोस्ट पार हो गए हैं।

टीवी इंडस्ट्री की फेवरेट जोड़ियों में से एक शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है, लोगों को शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के फन मोमेंट्स और दोस्ती खूब पसंद हैं, ऐसे में यह सिडनाज (Sidnaaz) फैंस के लिए बड़ी खबर है।

