June 3, 2026

लॉकडाउन ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ाया गया एक सप्ताह का और लॉकडाउन

lauk2

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में 31 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन वही बलरामपुर Balrampur रामानुजगंज जिले में कलेक्टर ने 23 मई तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया था जिसके बाद अब कलेक्टर श्याम धावडे ने जिले में 31 मई रात्रि 12:00 बजे तक लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर ने अपने पिछले आदेश में 23 मई तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया था। अब पुन: लॉकडाउन को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया है। उपरोक्त अवधि में बलरामपुर रामानुजगंज जिले की संपूर्ण सीमाएं सील रहेंगे। सभी प्रकार के सभा जुलूस सामाजिक धार्मिक राजनीतिक कार्यक्रम पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे जिले में विवाह कार्यक्रम भी पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।


Lockdown till May 31 in Balrampur district of Chhattisgarh

 


You may have missed