April 18, 2026

BIG NEWS CG : एंबुलेंस और पिकअप वाहन में भीषण टक्कर, हादसे में कोरोना मरीज और ड्राइवर की मौत

aam

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से इस वक्त एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां, एंबुलेंस और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कोरोना मरीज और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला और उसके बेटे को बिलासपुर रेफर किया गया है।


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार हादसा NH-49 पर अर्जुनी गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि कोरोना मरीज को ले जा रहे एंबुलेंस सीधे पिकअप वाहन से टकरा गया। हादसे में ड्राइवर और कोरोना मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मरीज की पत्नी और बेटा घायल हो गया। दोनों को बिलासपुर रेफर किया है। हादसे में एंबुलेंस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया।


You may have missed