July 21, 2026

कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में आज कल से ज्यादा हुए कोरोना के आंकड़े.. देखें जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुर। प्रदेश में आज कोरोना मरीजों की संख्या रविवार की तुलना में ज्यादा हुई है, लेकिन आज कोरोना जांच भी करीब 75 हजार हुए हैं। 4209 कोरोना मरीज पॉजेटिव आये हैं। मरीजों की तुलना में आज दोगुने मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। प्रदेश में आज कुल 8685 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केस् अब 60938 मरीज रह गये हैं। आज कुल 60 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है 


रायगढ़ में सबसे ज्यादा आज 357 मरीज मिले हैं, वहीं सरगुजा में 334, सूरजपुर में 328, बलरामपुर में 303 नये मरीज मिले हैं। रायपुर में आज 175 नये केस हैं। दुर्ग से 95, राजनांदगांव से 75, बालोद से 73, बेमेतरा से 47, कबीरधाम से 67,धमतरी से 134, बलौदा बाजार से 222, महासमुंद से 104, गरियाबंद से 86, बिलासपुर से 119, कोरबा से 184, जांजगीर- चाम्पा से 227, मुंगेली से 125, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 80, कोरिया से 423, जशपुर से 223, बस्तर से 120, कोंडागांव से 89, दंतेवाड़ा से 70, सुकमा से 39, कांकेर से 67, नारायणपुर से 15, बीजापुर से 27, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।


You may have missed