June 3, 2026

BIG NEWS : प्रेमी के घर पहुंच प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, मौके पर हुई मौत, इधर पुलिस ने किया प्रेमी को गिरफ्तार

maut

Girlfriend set fire to boyfriend’s house :


बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के घर जाकर खुद को आग के हवाले कर दिया जिससे की युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरे घटना करम के बाद पुलिस ने प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़िए पूरी खबर–
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जहां प्यार में खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद तैश में आकर प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंचकर खुद को आग के हवाले कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

दोनों के बीच हुआ था विवाद–
वाड्रफनगर पुलिस चौकी के ग्राम पंचायत रामनगर में 19 वर्षीय सुमित्रा आयाम अपने प्रेमी संजय कुमार देवांगन (23 वर्ष) के घर आई थी। मिलने के बाद दोनों बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि प्रेमिका ने घर में रखे मिट्टी तेल को खुद के ऊपर डालकर आग लगा ली। इस आगजनी में बुरी तरह झुलस गई। उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतिका के पिता के अनुसार–
मृतिका के पिता ने बताया कि संजय कुमार देवांगन का बेटी सुमित्रा के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस विवेचना में आरोपी संजय कुमार देवांगन ने यह स्वीकार किया कि उनका पिछले दो साल से रिलेशनशिप चल रहा था। उसने बताया कि उनके बीच कुछ दिनों से अनबन चल रहा था। बीती रात वो अचानक घर आ गई। जिसके काफी बहस भी हुआ। इसके बाद प्रेमिका सुमित्रा ने घर में रखे मिट्टी तेल अपने ऊपर छिड़ककर आग लगा ली।


You may have missed