June 3, 2026

चाइल्ड पोर्नोग्राफी : बच्चों से संबंधित पोर्न विडियो डाउनलोड कर शेयर करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

child

भाटापारा। भाटापारा में एक चाइल्ड पोर्नोग्राफी (Child pornography) का मामला सामने आया है। जिले में दो मामले अब तक भाटापारा शहर थाना अंतर्गत घटित हुई है। पहली घटना नयापारा वार्ड और दूसरी घटना संत रविदास वार्ड में हुई जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से मोबाइल भी जब्त किया गया है।


पोर्नोग्राफी (pornography) के मामले में कार्रवाई करते हुए संत रविदास वार्ड से अमर दास लहरे को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पोर्नोग्राफी (pornography) के मामले में नयापारा वार्ड से रविंद्र ध्रुव पर भी कार्रवाई की गई है। पोर्न वीडियो (Porn video) पर होने वाली कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है।

भाटापारा टीआई विजय चौधरी ने बताया कि ये मामला मोबाइल पर बच्चों से संबंधित पोर्न वीडियो (Porn video) देखने। डाउनलोड करने और शेयर करने पर किया जाता है। इसकी मॉनिटरिंग दिल्ली एनसीआरबी के द्वारा की जाती है

भाटापारा में दो मामलों में कार्रवाई हुई है। जिले में पहली बार ऐसे अपराध सामने आए हैं। आरोपी अपने मोबाइल पर पोर्न वीडियो(Porn video) डाउनलोड करते थे और शेयर करते थे। उनके मोबाइल पोर्न वीडियो (Porn video) से भरे हुए थे। दोनों आरोपियों पर 67बी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनका मोबाइल जब्त कर उन्हें जेल भेजा गया है ।


You may have missed