व्हाट्सएप पर 3 रेड टिक का मतलब सरकार पढ़ रही है आपकी चैट! इस वायरल मैसेज पर कंपनी ने बताई सच्चाई
3 Red Tick on WhatsApp means the government is reading your chat :
नई दिल्ली। सरकार और सोशल मीडिया में विवादों के बीच आज कल एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस मैसेज में कहा गया है कि लोगों की चैट अब प्राइवेट नहीं है और सरकार उसे पढ़ सकती है। इसमें ये भी बताया गया है कि अगर सरकार ने आपका मैसेज पढ़ा है तो आपको नया टिक या कलर दिखेगा। व्हाट्सएप पर ही वायरल हो रहे इस फेक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अब एक तीसरा टिक जोड़ा गया है।


इसे भी पढ़े- प्याज पर लगे काले दाग से फैल सकता है ब्लैक फंगस! जानिए क्या सही मे फैलता है ब्लैक फंगस
इसमें कहा गया है कि अगर सरकार ने मैसेज को पढ़ा है तो तीसरा टिक नजर आएगा। अगर सरकार कार्रवाई करना चाहती है तो एक ब्लू टिक और दो रैड टिक नजऱ आएंगे और तीसरे रेड टिक का मतलब है कि यूजऱ को कोर्ट से समन भेजा जा रहा है। वहीं अब व्हाट्सएप ने खुद ही अपने यूजर्स को इस फेक मैसेज के बारे में सावधान किया है। कंपनी ने इसे गलत बताया है और लोगों से इस तरह के मैसेज से दूर रहने को कहा है।
इसे भी पढ़े- देखें मर्डर का Live Video : अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने की कार सवार डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या
बता दें कि आजकल व्हाट्सएप और सरकार के बीच कानूनी विवाद चल रहा है। व्हाट्सएप ने केंद्र सरकार के नए ढ्ढञ्ज रूल्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इसके बाद ही फेक मैसेज के जरिए लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि वॉट्सऐप यूज़र्स को ऐसे किसी मैसेज पर विश्वास नहीं करना चाहिए, क्योंकि कंपनी ने खुद इसे फेक करार दिया है। व्हाट्सएप मे कहा है कि यूज़र्स के बीच वॉट्सऐप पर होने वाली चैट एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होती है। इसका मतलब है कि कोई भी इस चैट को नहीं पढ़ सकता। इस तक किसी सरकार या थर्ड पार्टी की पहुंच नहीं है। व्हाट्सएप ने लोगों से इस तरह के किसी मैसेज को फॉरवर्ड नहीं करने और इसकी रिपोर्ट करने को कहा है।
इसे भी पढ़े- देवर-भाभी का अवैध संबंध: अवैध संबंध के बीच रोड़ा बन रहे बड़े भाई को छोटे भाई ने ही लगा दिया ठिकाने
जानकारी के अनुसार अभी व्हाट्सएप चैट्स में दो टिक दिखते हैं। मैसेज भेजने पर अगर एक टिक दिखता है तो इसका मतलब है मैसेज भेज दिया गया है, लेकिन दूसरे यूजऱ को प्राप्त नहीं हुआ। मैसेज प्राप्त होने पर दो टिक दिखते हैं और मैसेज पढऩे पर दो टिक नीले रंग के हो जाते हैं।

