April 29, 2026

BIG NEWS : रायपुर के इस ज्वेलर्स में लाखों की चोरी.. पति-पत्नी बनकर पहुंचे आरोपियों ने ऐसे किए सोने के झुमके पार

IMG_20210530_122035

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर चोर गैंग सक्रिय हो गया है। तो वहीं इस बार चोरी का एक नया मामला सामने आया है यहां पति–पत्नी बनकर आए महिला और पुरुष ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब जिसके आधार पर मौदहापारा थाना पुलिस जांच में जुट गई है।


पढ़िए पूरी खबर–
यह पूरा मामला रायपुर शहर के जयस्तंभ से सामने स्थित तनिष्क ज्वेलर्स का है जहां लाखों की चोरी हो गई। शोरूम में एक महिला और पुरुष पति-पत्नी बनकर पहुंचे थे। दोनों आरोपियों ने बातों में फंसाकर 15 ग्राम वजनी सोने के झुमके लेकर फरार हो गए। जब ऑडिट किया गया तो चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद मैनेजर ने मौदहापारा थाना में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

मौदहापारा थाना पुलिस ने बताया कि जयस्तम्भ चौक स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में चोरी हुई है। ज्वेलर्स की दुकान में 2 अज्ञात चोर पति-पत्नी बनकर आए थे। दुकान के कर्मचारियों को बातों में फंसाकर टेबल में रखें 15 ग्राम वजनी झुमका चोरी कर फरार हो गए। दुकान बंद करते समय जब ऑडिट किया गया तो झुमके चोरी होने की जानकारी सामने आई है। जिसके बाद शो-रूम के मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में आई है। आस-पास के और भी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


You may have missed