BREAKING : ओलिंपियन मिल्खा सिंह की फिर बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में कराया गया भर्ती..बेटे ने की भगवान से प्रार्थना
India’s great sprinter Milkha Singh admitted in ICU ward:


Milkha Singh admitted in ICU: भारत के महान धावक 91 वर्षीय मिल्खा सिंह (Milkha Singh) की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई है। मिल्खा सिंह (Milkha Singh) को पीजीआईएमईआर के आईसीयू वार्ड में एडमिट किया गया है। चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ऐंड रिसर्च के स्पोक्सपर्सन प्रोफेसर अशोक कुमार ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि 91 वर्षीय मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का ऑक्सीजन लेवल गिर गया था, जिसके बाद उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। अस्पताल ने बयान जारी कर कहा, ‘मिल्खा सिंह (Milkha Singh) को कल दोपहर 3:35 बजे पीजीआईएमईआर के कोविड अस्पताल के आईसीयू में ऑक्सीजन का स्तर गिरने के कारण भर्ती कराया गया।
उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह ने बताया, ‘हां, फिलहाल वह आईसीयू कोविड वार्ड में भर्ती हैं। भगवान से प्रार्थना है कि वह जल्दी से ठीक हो जाएं। बता दें कि बीते रविवार को मिल्खा सिंह (Milkha Singh) को परिवार के अनुरोध पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। उस समय उनकी हालत स्थिर थी। हालांकि, वह लगातार आइसोलेशन में और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।
बता दें कि मिल्खा सिंह (Milkha Singh) पिछले सप्ताह कोविड -19 की चपेट में आ गए थे। पहले वह घर पर ही क्वारंटीन थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह (Milkha Singh) दुबई से लौट आए हैं।

