April 17, 2026

Video : बार डांसर्स के साथ ठुमके लगाते समय सपा नेता का वीडियो वायरल

IMG_20210604_104355

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर और जिला पंचायत सदस्य के पति का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अखिलेश को ताज दिलाएंगे गाने की धुन पर बालाओं के साथ ठुमका लगाते हुए दिख रहे हैं।


 

कैंपियरंगज इलाके के बैजनाथपुर गांव के प्रधान बालकिशुन उर्फ बाले यादव के घर शादी समारोह में आयोजित आर्केस्ट्रा में जिला पंचायत सदस्य के पति शैलेंद्र यादव का डांसर के साथ नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल हो गया। वीडियो में डांस करने के के बाद जमकर मारपीट करने का भी दृश्य है जिसमें कुर्सियां चल रही हैं।

https://twitter.com/Shehzad_Ind/status/1400457633669148680?s=19

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी के आदेश पर कैंपियरगंज पुलिस ने दरोगा सुरेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के पति शैलेंद्र यादव, प्रधान बालकिशुन और प्रधान साधु यादव पर मारपीट, बलवा, धमकी देने, लॉकडाउन उल्लंघन और आपदा अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।

https://twitter.com/Shehzad_Ind/status/1400458063170084875?s=19

जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज के बैजनाथपुर निवासी बालकिशुन यादव गांव के प्रधान हैं। बुधवार को उनकी बेटी की शादी थी। शादी में आर्केस्ट्रा का आयोजन था, जिसमें डांस करने के लिए बुकिंग पर डांसर आई थीं। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पीपीगंज के जंगल अगही निवासी व कैंपियरगंज के वार्ड नंबर 17 की जिला पंचायत सदस्य रेनू यादव के पति शैलेंद्र यादव भी शामिल होने अपने समर्थकों के साथ गए थे। शैलेंद्र यादव भी शामिल होने अपने समर्थकों के साथ गए थे

लोगों ने जब उन्हें हटाने की कोशिश की तो शैलेंद्र व उनके समर्थकों ने लोगों के मारपीट भी कर ली। पूरे आर्केस्ट्रा में कहीं भी कोविड के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। इस दौरान किसी ने डांस व मारपीट का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद कार्रवाई हुई।


You may have missed