July 21, 2026

सहेलियों के साथ नदी में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद हुए दोनों बच्चियों के शव

IMG_20210607_191627

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में सोमवार को नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ नदी में नहाने के लिए गई थीं। सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव बरामद किए जा सके। पुलिस ने फिलहाल शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, नमदगिरी गांव स्थित रेड नदी में चार बच्चियां नहाने के लिए गई थीं। नहाते हुए चारों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। बच्चियों का शोर सुनकर आसपास मछली पकड़ रहे लोग दौड़े और दो बच्चियों को सलामत बाहर निकाल लाए।

फिर पता चला कि दो और भी बच्चियां डूबी हैं। उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद किए।


You may have missed