June 4, 2026

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी: इस तारीख को होगा IPL 2021 के बचे हुए मैच

IPL220

The remaining matches of IPL-14 will be played from September 19:

नई दिल्ली: आईपीएल का 14वां सीजन (14th season of IPL) एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। बीसीसीआई ने बैठक के बाद यह ऐलान किया है कि आईपीएल-14 के बचे मैच यूएई में खेले जाएंगे।


पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल के 14वें सीजन की फिर से शुरूआत 19 सितंबर से होगी और 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। खास बात है ये ही कि इसी दिन देश में दशहरा मनाया जा रहा होगा।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड और अमीरात क्रिकेट बोर्ड के बीच हाल में हुई बैठकें अच्छी रहीं और भारतीय बोर्ड को विश्वास है कि आईपीएल-14 के बचे मैच दुबई, शारजाह और अबु धाबी में सफलतापूर्वक आयोजित किए जाएंगे।

अधिकारी ने कहा कि चर्चा वास्तव में अच्छी रही और अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई की एसजीएम से पहले आईपीएल की मेजबानी के लिए मौखिक मंजूरी दे दी थी। आईपीएल 19 सितंबर से फिर से शुरू होगा। फाइनल 15 अक्टूबर को होगा। बीसीसीआई हमेशा से बचे मैचों को खत्म करने के लिए 25 दिन का समय चाहता था।

 


You may have missed