April 29, 2026

Realme फोन पर मिल रहा है सबसे बड़ा ऑफर : Realme का 6000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन सिर्फ इतने में…

mah

Realme ने फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर अपनी तीसरी एनिवर्सरी की सेल का आयोजन किया है। सेल के पेज पर लिखा है, ‘रियलमी फोन (Realme phones) पर मिल रहा है सबसे बड़ा ऑफर’। सेल पांच दिन के लिए रखी गई है, और इसका आखिरी दिन 8 जून को है।


सेल में रियलमी के सस्ते 6000mAh बैटरी वाले फोन रियलमी C15 (Realme C15) को काफी सस्ते में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन की सबसे खास बात कम कीमत में क्वाड कैमरा सेटअप और 6000mAh की बैटरी दी गई है।

ग्राहक इस फोन इस फोन को 1 हज़ार रुपये की छूट पर घर ला सकते हैं, जो कि इसके सभी वेरिएंट पर दी जा रही है. रियलमी C15 के 3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है, लेकिन सेल में 1,000 रुपये की छूट के बाद इस मॉडल को 8,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं 4 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत के बजाय 9,999 रुपये में घर लाया जा सकता है।

रियलमी के इस डिवाइस में 6.5 इंच का HD+ (720×1600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 20:9 अस्पेक्ट रेशियो के साथ दिया गया है. ये 4 जीबी तक की LPDDR4x रैम के साथ आता है।

फोन में मिलने वाले 64 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राहक इस फोन को दो कलर ऑप्शन, पावर ब्लू और पावर सिल्वर में खरीद सकते हैं। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो फोन के क्वॉड कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम और 2 मेगापिक्सल का रेट्रो लेंस दिया गया है।

सेल्फी के लिए Realme C15 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।


You may have missed