April 18, 2026

CG में ब्लैक फंगस : छत्तीसगढ़ में अब तक ब्लैक फंगस के 259 मरीजों की पुष्टि, 16 की मौत

BLACK

Now after Corona in Chhattisgarh Black fungus has knocked:

रायपुर। प्रदेश में जहां कोरोना (Corona) की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर म्यूकोरमाइकोसिस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए। प्रदेश में अब तक म्यूकोरमाइकोसिस के 259 मामले दर्ज किए गए है। ब्लैक फंगस (Black fungus) संक्रमण से अब तक 16 जानें गईं हैं।


म्यूकोरमाइकोसिस के सर्वाधिक मामले दुर्ग से है। यहां अब तक 67 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। तो राजधानी रायपुर में 48 मामले सामने आए है। बिलासपुर में 33,रायगढ़ में 21 मरीज, राजनांदगांव में 16 व जांजगीर-चांपा में 14 मरीजों की अब तक पुष्टि हो चुकी है| प्रदेश में कोरोना के बाद ब्लैक फंगस (Black fungus) का मामला लगातार आए दिन सामने आ रहे है और इससे मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।


You may have missed