June 3, 2026

लगातार दूसरे दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने रायपुर समेत इन महानगरों में क्या है दाम

petrol__diesel_price_19282623

Petrol-diesel prices increased again in these metros including the capital:

रायपुर। सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) के दामों में वृद्धि हुई है। राजधानी रायपुर (capital) में पेट्रोल पर 26 तथा डीजल पर 30 पैसे की बढ़त हुई। इसके बाद रायपुर में पेट्रोल 93.04 रूपए प्रति लीटर तथा डीजल 92.70 रूपए प्रति लीटर हो गया है।


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 28 पैसे बढ़कर 95.31 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। डीजल दिल्ली में 27 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 86.22 रूपए प्रति लीटर हो गई। मुंबई में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ। वहां एक लीटर पेट्रोल 101.52 रूपए और एक लीटर डीजल 93.58 रूपए का बिका।

कोलकाता में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 95.28 रूपए और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 89.07 रूपए प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे और डीजल की 26 पैसे बढ़ा। वहां एक लीटर पेट्रोल 96.71 रूपए और एक लीटर डीजल 90.92 रूपए का मिला। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।


You may have missed