पॉस इलाके में मकान मालकिन चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने छापा मारकर आपत्तिजनक अवस्था में युवक युवतियों को पकड़ा
वाराणसी। एक बार फिर देह व्यापर के धंधे का पर्दाफास किया गया है। लॉकडाउन और कोरोनाकाल में भी देह व्यपार धड़ल्ले से चल रहा है। आय दिन कहीं न कहीं से सेक्स रैकेट का पर्दाफास की खबर सामने आ रही है इसी कड़ी में दुर्गाकुंड के कबीर नगर इलाके में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेड का भंडाफोड़ किया है।


पुलिस ने सविवार को छापा मारकर एक फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस को कमरे के अंदर दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक अवस्था मिले। पुलिस ने फ्लैट से पांच महिला और दो युवकों को हिरासत में लिया है।
स्थानीय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गाकुंड के कबीरनगर स्थित वीडीए के एक फ्लैट में बीते लंबे समय कई माह से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस ने यहां छापा मारकर फ्लैट की मालकिन सहित पांच महिला और दो पुरुषों को हिरासत में लिया है।
यहां एक कमरे में एक युवती और एक युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस ने फ्लैट से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। फ्लैट के लोगों ने पुलिस को बताया कि अक्सर यहां बाहरी युवक और युवतियों का आना व जाना लगा रहता था। बड़ी-बड़ी गाड़ियों से भी लोग यहां देर रात आते और जाते रहते थे। पुलिस आरोपियो के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

