June 3, 2026

खुशखबरी! अब और भी सस्ता हुआ OnePlus का ये पावरफुल स्मार्टफोन, यहां जाने कीमत

IMG_20210607_201456

पावरफुल OnePlus स्मार्टफोन वनप्लस 8टी की कीमत में एक बार फिर कटौती की गई है। आइए अब आपको इस बात की विस्तार से जानकारी देते हैं कि वनप्लस 8टी की नई कीमत क्या है और एक बार फिर आपको फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।


डिस्प्ले: डुअल-सिम वाले इस OnePlus Mobile में 6.55 इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।

प्रोसेसर: वनप्लस 8टी में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
कैमरा: फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, साथ में 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।

बैटरी क्षमता: 4,500 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है और यह 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

वनप्लस 8टी के दो वेरिएंट हैं, 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम, कीमत में 1000 रुपये की कटौती के बाद अब 8 जीबी रैम वेरिएंट 38,999 रुपये और 12 जीबी रैम वेरिएंट 41,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन नई कीमत के साथ Amazon पर उपलब्ध है।


You may have missed