Video Viral : लड़कियों को छेड़ना मनचलों को पड़ा भारी, लड़कियों ने लात–घूसों से जमकर कर दी पिटाई
Girls thrashed fiercely with kicks and fists:


अलवर। राजस्थान के अलवर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर कुछ लड़कियां मनचलों को पीट रही हैं। बताया जा रहा है कि लड़कियों ने मनचलों की छेड़खानी से परेशान होकर यह कदम उठाया। यह मामला अलवर जिले के हरसौरा थानां क्षेत्र के हमीरपुर गांव का है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अलवर के हमीरपुर गांव में लड़कों की छेड़छाड़ से परेशान लड़कियों ने मर्दानी बनकर मनचलों को खूब सबक सिखाया। इस घटना का लड़कियों ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और आरोपी लड़के के खिलाफ हरोसरा थाने में मामला दर्ज करा दिया। लड़कियों द्वारा मनचलों की पिटाई का वीडियो जमकर ट्रेंड हो रहा है।
लड़कियां अपने खेत में शाम को शौच के लिए गई थीं। उन्हें देखकर चार पांच लड़के भी आ गए और लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। ऐसा पहली बार नहीं था जब ये लड़के इन लड़कियों को ऐसे परेशान करते थे। रोजाना की इन हरकतों से तंग आकर लड़कियां परेशान हो गईं और रविवार शाम लड़कियों ने मर्दानी का रूप धारण कर आरोपी लड़कों को पीटकर उन्हें सबक सिखाया।
लड़कियों का कहना है कि कुछ लड़के हमेश लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी करते थे। कई बार इन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन ये लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे थे। फिर हमने इन्हें सबक सिखाने का मन बनाया. जिसके बाद वो भागने का मजबूर हो गए।
लड़कियों के परिजनों का कहना है कि कई बार इन लड़कों को समझाने की कोशिश की पर ये हर बात को नजरअंदाज करने लगे और दिन पर दिन इनकी हरकतें बढ़ती गईं।
अलवर; छेड़खानी करने वालों को युवतियों ने दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल-थप्पड़-पत्थरों से पीटा, वायरल वीडियो शनिवार का गांव हमीरपुर का है। खेतों में काम कर रही 3-4 युवतियों को 2 शोहदों ने भद्दे इशारे किए तो लड़कियां उनसे भिड़ गईं। मामला दर्ज हुआ है, गिरफ्तारी नहीं हुई…@PoliceRajasthan pic.twitter.com/R3vzwNNxDP
— Tarun Sharma (@tarun_sharma62) June 6, 2021
वहीं इस मामले में हरसोरा थाना अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के परिजनों की तरफ से मुकदमा दर्ज करा लिया गया है और जांच की जा रही है, वहीं मौके पर पुलिस की टीम को भेजा गया है जल्द ही युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी पिछले चार पांच दिनों से खेत की दीवार पर आकर बैठ जाते थे। शौच कर रही लड़कियों के साथ बदतमीजी करते थे। रोज रोज की इस घटना से परेशान होकर लड़कियों ने पहले इनकी पिटाई की फिर परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया।

