Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब मुफ्त में मिलेगी ये नई सेवा
Reliance ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर Reliance AGM 2021 की ऑफिशियल डेट का ऐलान किया था। रिलायंस इंडस्ट्री अपनी 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 24 जून को आयोजित करने वाली है।


खबरें हैं कि कंपनी इस एनुअल जनरल मीटिंग में अपना किफायती 5G फोन के साथ लैपटॉप भी पेश कर सकती है, जिसका नाम JioBook होगा। वहीं, एजीएम से पहले अपने जियो यूजर्स को नया तोहफा देते हुए JioSaavn में अब नया वीडियो प्रोडक्ट JioSaavnTV जोड़ा गया है। JioSaavnTV प्लेटफॉर्म पर वीडियो प्रोडक्ट के तौर पर कंपनी की ओर से एक नई पेशकश है।

