April 18, 2026

सब्जी बोरी में गांजा की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा की खेप बरामद

IMG_20210608_214501

कोरबा। कोरबा पुलिस ने गांजे की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी करवाई की है। कोरबा पुलिस ने 2 क्विंटल 70 किलो मादक पदार्थ गांजा की खेप बरामद की है।


इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : भांजी से छेड़छाड़ करने पर तीन युवकों ने की एक युवक की बेहरमी से हत्या और मुंह में घुसा दी रॉड

इस मामले में दो आरोपियों आशीष जाटवर और योगेश चंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों जांजगीर चांपा जिले के जैजैपुर के निवासी बताए गए हैं। दोनों ढेगुरनाला के पास सब्जी की बोरी में गांजा लेकर आए थे और इसे खपाने का प्रयास कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : 14 साल के नाबालिग को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां, पति को भनक लगने पर प्रेमी संग हुई फरार

एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने मीडिया को बताया कि सर्चिंग के दौरान जांजगीर-चांपा जिले के दो युवक एक ही स्थान पर मिले इसके साथ ही एक पिकअप वाहन में गांजा के बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान 270 किलो गांजा आरोपियों से मिला है, जिसकी कीमत लगभग ₹27 लाख आंकी गई है।

इसे भी पढ़ें– 11वीं के छात्र के साथ स्कूल टीचर हुई फरार, लॉकडाउन में अपने घर पर पढ़ाती थी चार घंटे ट्यूशन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के द्वारा दूसरे क्षेत्र से गांजा लाने के साथ उसे जांजगीर-चांपा जिले में डंप किया गया था और उसके बाद से उसे कोरबा लाया गया, यहां से अन्य क्षेत्रों में इसे डिस्ट्रीब्यूट करने की योजना थी। उड़ीसा के तस्करों से जुड़ी चैन को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों के नेटवर्क के बारे में जानकारी भी जुटाने का काम जारी है।


You may have missed