April 18, 2026

BIG NEWS : भांजी से छेड़छाड़ करने पर तीन युवकों ने की एक युवक की बेहरमी से हत्या और मुंह में घुसा दी रॉड

murder1_19491491

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की बेहरमी से हत्या कर दी।


इसे भी पढ़ें–पिता ने मोबाइल चलाने से रोका तो नाबालिग बेटी ने खा लिया जहर..इलाज के दौरान हुई मौत

तीनो आरोपियों ने युवक के सिर पर रॉड से हमला किया और मुंह में रॉड घुसा दी। इससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस खूनी वारदात में शामिल तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़िए पूरी खबर–
दरअसल पूरा मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है,जहाँ सोमवार की सुबह गांव के खेत में युवक आकाश रत्नाकर की संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ लाश मिली। मृतक के मोबाइल का काल ट्रेस कर पुलिस कुछ ही घण्टों में आरोपियों तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें– सावधान: भारत में मिला कोरोना का एक और नया वैरिएंट, जानिए इसके लक्षण और यह कितना खतरनाक

पूछताछ में आरोपी राकेश रोहिदास ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व मृतक आकाश ने उसकी भांजी के साथ छेड़छाड़ की थी। इसका सबक सिखाने उसने अपने दो अन्य साथी करन सूर्यवंशी और राजा यादव के साथ मिलकर रात को मृतक को खेत के पास बुलाया,जहाँ मृतक आकाश और तीनों आरोपियो के बीच विवाद हुआ।

इसे भी पढ़ें– फिर से उसी जगह लौटे ‘Baba ka Dhaba’ के मालिक कांता प्रसाद, भारी नुकसान के बाद बंद हुआ नया रेस्टोरेंट

तीनों आरोपी राकेश,करन और राजा यादव ने मिलकर आकाश पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। लोहे की रॉड को मृतक के मुंह मे घुसा दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के मामले में जेल भेजा।


You may have missed