June 6, 2026

इस शख्स ने मुंह से सांस देकर ऐसे बचाई इस पक्षी की जान.. वीडियो हो रहा जमकर वायरल

IMG_20210609_212628

एक पक्षी की जान बचाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते एक शख्स का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं। वैसे तो यह वीडियो साल 2017 का बताया जा रहा है जो एक बार फिर इंटरनेट पर वायरल हो गया है।


https://twitter.com/sandeepifs/status/1402178467257487373?s=19

इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे एक व्यक्ति देखता है एक कूकाबुरा पक्षी को सांस लेने दिक्कत हो रही है। वो एक कांच की दीवार से टकराकर गिर गया है। उसकी हालत देख इस व्यक्ति से रहा नहीं जाता और वो पक्षी को फौरन मुंह से सांस देने लगता है, जिससे कूकाबुरा में जान आ जाती है। कुछ समय तक मुंह से सांस देने के बाद वो उसके चोंच में एक एयर कंप्रेसर को डाल दिया। कुछ सेकंड तक सीपीआर देने के बाद आखिरकार पक्षी सांस लेने लगा।


You may have missed